April 18, 2026

Miss India 2022 : 21 साल की उम्र में सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

Miss-India-2022-Sini-Shetty-Profile-9

नई दिल्ली: रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को हराकर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ‘मिस इंडिया 2022’ की विजेता बन गई है। मिस इंडिया और वर्ल्ड 2020 मानसा वाराणसी ने सिनी को विजेता का क्राउन पहनाया।


सिनी शेट्टी अभी 21 साल की हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2022 पेजेंट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी शेट्टी ने अकाउंट एंड फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। वह अभी भी चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं।

सिनी शेट्टी पढ़ाई के साथ-साथ मिस इंडिया 2022 की तैयारी कर रही थीं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम किया है।’ सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद अब वह 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)


You may have missed