April 30, 2026

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश मे आज मिले 165 नए मरीज, रायपुर से 35

coco

रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.54 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 696 सैंपलों की जांच में 165 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 178 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।


आज महासमुंद एवं कोरिया से 01-01, कांकेर, रायगढ़ एवं सूरजपुर से 02-02, बस्तर, धमतरी, बलरामपुर एवं जशपुर से 03-03, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा से 04-04, मुंगेली एवं कबीरधाम से 05-05, सरगुजा से 06, बेमेतरा से 08, बलौदाबाजार से 11, बिलासपुर से 17, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 30, रायपुर से 35 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।


You may have missed