April 29, 2026

मन पसंद खाना न मिलने पर पति ने पत्नी को मारी गोली, आरोपी पति मौके से फरार

golii

अलीगढ: मन पसंद खाना न मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। खाने में मीट न मिलने के कारण दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर आनन फानन में मौके पर क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। यह पूरा मामला अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।


ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थित
सिविल लाइंस के हाथी डूबा निवासी असलम की नसीम के साथ छह साल पहले निकाह हुआ था। जिकसे बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका शौहर आए दिन उससे मारपीट करता रहता है। सोमवार की देर रात भी उसने खाने में कमी निकालनी शुरू कर दी। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी हर दिन की तरह उससे मारपीट करने लगा और उसने जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर गोली चला दी। घटना के बाद महिला लहुलुहान होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला का ऑपरेशन हो गया है और अब उसकी हालत स्थिर है।

दोस्तों के साथ शराब पीकर आया था आरोपी पीड़िता ने बताया कि घर पर आने से पहले आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। शराब के नशे में जब वह आया तो उसने खाना मांगा। पीड़िता ने जब उसे खाना दिया तो खाना ठंडा होने और खाने में मीट न होने के कारण उसने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने तमंचे से पत्नी के ऊपर गोली चला दी। आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज मेडिकल कालेज में जारी है।


You may have missed