April 19, 2026

CG NEWS: 18 साल के लड़के और 13 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

IMG_20220706_220741

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 18 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार को गांव में एक ही पेड़ से लटके हुए मिले हैँ। दोनों ही देर रात अपने घर से निकले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल दोनों ने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मरका गांव में बुधवार सुबह खेत जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ पर लड़का और लड़की की लाशें लटकी हुई थी। दोनों ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों लड़के-लड़की उसी गांव के रहने वाले हैं। लड़की नाबालिग है, जबकि लड़का 18 साल का है और उसका नाम मंगल यादव है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


You may have missed