July 21, 2026

महंगाई की एक और मार: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए अपने शहर में नया रेट

LPG-GAS-CYLENDER-750x430-01

नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रहे आमजनता के लिए एक और बड़ी खबर है कि गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। रायपुर में 1124 रुपए में एक सिलेंडर मिलेगा।


इसके पहले 1074 रुपए में एलपीजी घरेलू गैस मिल रही थी। बता दें कि 19 मई को भी एक साथ 50 रुपए का इजाफा किया गया था। आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है, तेल कंपनियों ने एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है, देश में अब घरेलू गैस सिलेंडर 1100 रुपये के पार पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े हैं, जिसके बाद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1100 के पार हो गया है। गौरलतब है कि इससे पहले 7 मई और 19 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा हुआ था, इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये तक पहुंच गई थी, वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

इस साल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार इजाफा हुआ है, 1 अप्रैल को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। तब उसकी कीमत 2253 रुपये हो गई थी, इससे पहले कॉमर्शियल LPG की कीमत में 1 मार्च, 2022 को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Price Hike) का जोरदार सिलिसला जारी है।

दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं।


You may have missed