BREAKING: मंत्रियों के बगावत के बाद प्रधनमंत्री ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा दावा ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज ने किया है। हालांकि बीबीसी और न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि अभी जॉनसन पद छोड़ने को तैयार हुए हैं और आज इस्तीफा दे सकते हैं। बीते 48 घंटों में बोरिस जॉनसन कैबिनेट के 35 से ज्यादा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें कुछ संसदीव सचिव भी शामिल है।


बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई थी। तब से उनके ऊपर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था। बता दें कि विपक्षी लेबर पार्टी भी उनसे इस्तीफा मांग रही थी।
हालांकि बोरिस जॉनसन तब तक पद पर बने रहेंगे, जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता है। बीबीसी के मुताबिक अक्टूबर में नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा, तब तक बोरिस जॉनसन पद पर बने रहेंगे।
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर संकट मंडराने लगा। वित्त मंत्री के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी इस्तीफा दे दिया था। अब तक चार कैबिनेट मंत्री इस्तीफा दे चुके है। इनमें ऋषि सुनक, साजिद जाविद के अलावा साइमन हार्ट और ब्रैंडन लुईस शामिल है।

