May 28, 2026

अनियंत्रित होकर पलटा डीजल से भरा टैंकर, लूटने के लिए बाल्टी और बोतल लेकर पहुंचे लोग

11431

दंतेवाड़ा: जिले में एनएमडीसी बैलाडीला जा रहा एक डीजल टैंकर पलट गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक समेत हेल्पर और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं टैंकर के पलटने से डीजल सड़क और खेतों में फैलने लगा। जानकारी मिलते ही लोग डीजल लूटने पहुंच गए। किसी ने डिब्बे में भरा तो कोई बाल्टी और बोतल लेकर पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे में घायलों की मदद के बजाय लोग अपने घरों से बाल्टी, डिब्बा और बोतल लेकर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद डीजल की लूट को रोका गया।


You may have missed