Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज आंकड़ा पहुंचा 300 के करीब, रायपुर समेत इन जिलों में कोरोना ब्लास्ट
रायपुर: स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 12 हजार 230 सैंपलों की जांच में 296 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हुई वहीं 136 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 1363 मामले सक्रिय हैं।


आज गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरिया से 01-01, जशपुर एवं सूरजपुर से 02-02, बस्तर, रायगढ़, कांकेर एवं मुंगेली से 03-03, महासमुंद से 05, बलरामपुर से 06, धमतरी एवं सरगुजा से 07-07, कबीरधाम से 10, बालोद से 12, बलौदाबाजार से 13, कोरबा से 15, बेमेतरा से 19, जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर से 22-22, राजनांदगांव से 26, रायपुर से 53, दुर्ग से 60 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

