BREAKING: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, आज सुबह हमलावर ने मारी थी गोली
नारा: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत कि खबर सामने आ रही है। बता दें आज शुक्रवार सुबह नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनपर फायरिंग की गई थी। भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।


इसे भी पढ़े: बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री पर भाषण के दौरान फायरिंग, हालत गंभीर
हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

