प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, शाही स्वीमिंग पूल में लोगों ने लगाई डुबकी
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के हालात अब बेकाबू हो गए हैं। एक दिन पहले सरकार ने ऐलान किया था कि देश दिवालिया हो गया है, आज लोगों का गुस्सा परवान चढ़ गया। हजारों की संख्या में श्रीलंकाई नागरिक सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का बिगुल बजा दिया। प्रदर्शनकारियों ने काले-नीले कपड़े पहन रखे थे और सभी ने अपने हाथों में देश का झंडा थामा हुआ था।


सरकारी नीतियों से परेशान लोगों ने आखिरकार कोलंबो में राष्ट्रपति भवन को चारों तरफ से घेर लिया। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को यहां से भागना पड़ा। इसके बाद ल लोग भवन के हॉल में, कमरों में यहां तक कि स्विमिंग पूल में उतर गए। वहीं, नौसेना के जहाज पर गोटबाया का सामान रखे जाने के फुटेज सामने आए हैं।

