BREAKING: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में हड़कंप
अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा और आस पास के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। अचानक धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ घरों में दरार आने की खबर मिली है। हालांकि किसी तरह की जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई है।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट 2 सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किमी थी। यह भूकंप 82.44 लंबा था।
छत्तीसगढ़ में इससे पहले 3 मार्च 2022 को गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग में भूकंप के छटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र ओडिशा के नवरंगपुर एवं कालाहांडी जिले में था। यहां रात में करीब 11 बजे हल्के झटके आए। भूकंप की तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ, कुछ घरों में दरारें आ गई।
छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़ और मध्य प्रदेश के शहडोल में 11 अप्रैल 2021 को करीब 20 सेकेंड तक इस धरती कांप रही थी। रिक्टर स्केल का 3.7 तीव्रता का यह भूकंप पृथ्वी की सतह से 10 किमी गहराई पर था।

