LIVE रिपोर्टिंग के दौरान ‘लेडी चांद नवाब’ ने युवक को जड़ा थप्पड़, Video हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक महिला पत्रकार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सोमवार को लाहौर में ईद उल अजहा की रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पाकिस्तान की इस महिला पत्रकार की पहचान माइरा हाशमी के रूप में हुई है। लाइव कैमरे में महिला रिपोर्टर ने सबके सामने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


????????? pic.twitter.com/Vlojdq3bYO
— مومنہ (@ItxMeKarma) July 11, 2022
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पत्रकार ईद की खुशियों के बार में बता रही हैं, इसी बीच एक शख्स कैमरे के सामने आ गया, फिर क्या था जैसे ही उनकी रिपोर्टिंग खत्म हुई, उन्होंने युवक को जोरदार थप्पड़ लगा दिया। इस वीडियो को खुद महिला रिपोर्टर ने ट्वीटर पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। महिला पत्रकार के इस व्यवहार को कई लोगों ने विरोध किया तो वहीं कुछ लोगों ने समर्थन किया है।

