April 20, 2026

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस पुष्पांजलि शर्मा का निधन

पुष्पांजलि शर्मा cg

रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार पुष्पांजलि शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। इस समाचार से छॉलीवुड में शोक की लहर है।


जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा अपनी ही कॉलोनी की दो महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। इस दौरान आज तड़के सुबह महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। वहीं अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस बस में अभिनेत्री सवार थी उस बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुआ है। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुष्पांजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भंडारा लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 15 जुलाई को रायपुर में किया जाएगा।

पुष्पांजलि शर्मा छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी मिलाकर सौ से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। मशहूर निर्देशक सतीश जैन व्दारा निर्देशित फ़िल्म छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘टूरा रिक्शावाला’ से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। उन्होंने कई शार्ट फ़िल्मों में भी काम किया। कुछ एल्बम भी किए। मां या भाभी के रोल में उनकी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में ख़ास पहचान थी। इन दिनों छत्तीसगढ़ी में बन रहे धारावाहिक ‘रामायाण राम के लीला’ में वे माता कौशल्या का किरदार निभा रही थीं।


You may have missed