14 जुलाई का राशिफलः कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन गुडलक
मेषः आज आप लोगो के बीच संतुलन बनाए रखने में असफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन ठीक नहीं रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य नहीं होने से भी तनाव हो सकता है। शनि कृत कष्टों के निवारण के लिए शनि मंत्र जाप करें। तिल दान तथा व्रत करें।


वृषभः आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में खतरा न उठाकर सुरक्षित रूप से कार्य करें। भविष्य में नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। शिव की पूजा करें और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। सफेद चीजों का दान करें।
मिथुनः आज आपका गुस्सा बढ़ा हो सकता है। दिनभर कार्य का बोझ भी तनाव देगा। तनाव से बचने के लिए राहु के मंत्रों का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
कर्कः ऋण मुक्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में मनचाही सफलता के योग हैं। बौद्धिक कुशलता से सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाद से धन हानि हो सकती है। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें और उड़द या तिल दान करें।
सिंहः आज संपत्ति और व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी तरह के इंफेक्शन का खतरा है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कन्याः आज आप अपने हर एक कार्य व्यवस्थित रूप से करना पसंद करेंगे। परिवार या ऑफिस के सदस्य आपसे अधिक अपेक्षा रखेंगे। नये प्रोजेक्ट में लीडरशिप का मौका मिल सकता है। संतान के अध्ययन की चिंता रहेगी। गुरू के उपाय के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन और दान करें।
तुलाः स्थान परिवर्तन के योग हैं। आलस्य तथा भ्रम से हानि हो सकती है। नवीन वाहन या वस्त्र की प्राप्ति होगी। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। लीवर में कष्ट हो सकता है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में अधिकार में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक दायरा में बढ़ोतरी होगी। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सूर्य के उपाय कर लें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें और गुड़-गेहूं दान करें।
धनुः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ के योग हैं। जिंदगी में बदलाव की शुरूआत होगी। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
मकरः लगन की कमी से लाभ प्राप्ति में चूक हो सकती है। छोटे भाईयों से कष्ट होगा। धन हानि से तनाव हो सकता है। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
कुंभः मित्रों के साथ मुलाकात होगी। पारिवारिक उत्सव से प्रसन्नता रहेगी। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं। धन खर्च से तनाव होगा। अफवाह के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
मीनः संतान के स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। अध्ययन में बाधा से तनाव होगा। पड़ोसियों से विवाद की संभावना है। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें। रूद्राभिषेक करें।

