April 19, 2026

सांडों की लड़ाई का शिकार हुई महिला, यहां देखें रोंगटे खड़े कर देने वाले Video

11797

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला तीन आवारा सांडों के बीच फंस जाती है। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वो दिल दहला देने वाला है। इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।


घटना राजस्थान के जोधपुर की है। जहां एक महिला पर सांडों के हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खाली सड़क पर दो से तीन सांड खड़े हैं। इस दौरान बगली वाली सड़क से एक महिला निकलती है। वहां सांडों से बचकर निकलने की कोशिश करती है, लेकिन तभी एक सांड महिला की ओर दौड़ पड़ता है और सींग से हमला करते हुए उसे सड़क पर गिरा देता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सांड के हमले के बाद महिला गिरते ही बेसुध हो जाती है। इस घटना के बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। महिला पर सांड के हमले का यहां वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


You may have missed