June 5, 2026

देखें दिल छू लेने वाला Video: छोटी बच्ची ने छुए जवान के पैर, भावुक होकर सुरक्षाकर्मी ने जताया प्यार

11831

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची ने सुरक्षाकर्मी के पैर छू लिए, इसके बाद जवान भी भावुक हो गया। जिसे देख चारों ओर इस बच्ची के माता पिता की जमकर तारीफ होने लगी।


यह वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है। जहां तीन सीआरपीएफ जवान खड़े होकर बात करते नजर आ रहे हैं। तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और एक जवान के पास जाकर खड़ी हो जाती है। जवान भी उसे बड़े प्यार से देखता है, मगर तभी बच्ची झुककर उस जवान के पैर छू लेती है। यहां देख जवान भावुक हो जाता है और बच्ची का चेहरा पकड़कर उसे प्यार करने लग जाता है और फिर उसे वीडियो बनाने वाले उसके परिजनों के पास भेज देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस छोटी बच्ची के साथ-साथ उनके माता-पिता की जमकर प्रशंसा हो रही है। वीडियो को अब तक कई व्यूज मिल चुके है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

 


You may have missed