July 20, 2026

19 जुलाई का राशिफलः मिथुन और कन्या राशिवालों के पदोन्नति या स्थानांतरण के योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि वालों को ऋण और रोग से राहत मिलेगी। पेमेंट की रिकवरी में विवाद हो सकता है। आकस्मिक चोट लगने की संभावना है। सूर्य की शांति के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प, शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


वृषभः काम में उच्च मनोबल से लाभ होगा। मानसिक सबल रहेंगे। संतान के आलस्य पूर्ण व्यवहार से तनाव हो सकता है। संतान की धन हानि से कष्ट होगा। चंद्रमा के उपाय आजमाएं। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मिथुनः मिथुन राशि के लोगों के पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं। आय तथा यश में वृद्धि होगी। संतान की असफलता से निराश हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट आ सकती है। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कर्कः नये अवसर की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि की संभावना है। सामाजिक यश बढ़ेगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है। शुक्र से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही दान करें।

सिंहः इस राशि के जातक भौतिक वस्तु में निवेश करेंगे। पारिवारिक निकटता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत या वैधानिक विवादों में फंस सकते हैं। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

कन्याः कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकता है। गुणवत्ता और कौशल में वृद्धि होगी। उत्साह तथा कौशलपूर्ण कार्यों से लाभ होगा। केतु के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

तुलाः मातृपक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आकस्मिक खर्च से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से चिंता रहेगी। बृहस्पति कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिकः दिन व्यर्थ के कार्यों में जायेगा। रूटिन के कार्यों में बाधा आएगी। पारिवारिक विवाद संभव है। राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

धनुः धार्मिक यात्रा तथा पारिवारिक सुख रहेगा। यात्रा के दौरान वाहन से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य हानि तथा धन हानि के योग हैं। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

मकरः धन तथा ऊर्जा परिवार के बीच खर्च होगा। लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह तथा तंदुरूस्त रहेंगे। आज मंगल का शांति कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कुंभः भागीदारी में लाभ होगा। संपत्ति से संबंधित विवादों की समाप्ति हो जाएगी। आलस्य तथा शारीरिक कष्ट हो सकता है। चंद्रमा के शुभ फलों के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

मीनः शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नये प्रकार के कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। विरोधियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी। वाहन से चोट की संभावना है। सूर्य के उपाय के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


You may have missed