April 22, 2026

न्यायधानी में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलों को ED और CBI बनाकर घुमाया

IMG_20220727_212623

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैल को ED और CBI बनाकर सड़क पर उतार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों पर चलने वाला बैलगाड़ी बताया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जमकर नारेबाजी भी की।


ED की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर देश के साथ ही प्रदेश भर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम युवक कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने ED और CBI को केंद्र सरकार का बैल बताया। उन्होंने विरोध स्वरूप ED और CBI को बैलगाड़ी बनाकर शहर भ्रमण कराया। फिर नेहरू चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया।


You may have missed