April 29, 2026

CG ब्रेकिंग: जतमई जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर

JATMAI CHHURA

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां जतमई माता के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को तवेरा वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है।


मिली जानकारी के अनुसार, बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम फिरगी के रहने वाले 6 युवक अलग अलग दो मोटरसाइकिल में सवार होकर जतमाई माता का दर्शन करने आ रहे थे, तभी जतमाई धाम से 1 किमी पहले विपरीत दिशा से आ रही तवेरा वाहन क्रमांक CG 04 HQ 1494 से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई।

जिसमे मौके पर ही मोटरसाइकिल चालक रूप कुमार ध्रुव की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो अन्य लोग भोला राम और नंदू पटेल दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वहीं तवेरा वाहन ठोकर मारकर भाग गया था जिसे छुईहा गांव के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर पकड़कर छुरा थाना लाया गया।


You may have missed