बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का निधन! तबियत बिगड़ने के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती, जाने क्या है पूरी सच्चाई
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में कई सालों तक विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता। लेकिन आज एक्टर तब परेशान हो गए जब उन्हें उनके परिवार और दोस्तों के मैसेज आने लगे और उनका हाल-चाल पूछने लगे। वे यह जानना चाहते थे कि क्या प्रेम चोपड़ा जिंदा हैं। एक्टर को इन कॉल्स के जरिए पता चला कि उनके निधन की अफवाह फैलाई जा रही है।


ई टाइम्स से बात करते हुए प्रेम ने कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है। कुछ लोग ये झूठी खबर फैलाकर कि मैं मर गया हूं, बाकी लोगों को परेशान कर रहे हैं। लेकिन मैं यहां हूं और सब ठीक है।’
‘आज सुबह से मुझे कितनी सारी कॉल्स आ गई हैं। राकेश रोशन ने मुझे कॉल किया, अमोद मेरा (ट्रेड एनालिस्ट) ने मुझे कॉल किया। मुझे नहीं पता किसी ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। इसके अलावा मैं आपको बता दूं कि ऐसा ही कुछ किसी ने मेरे दोस्त जितेंद्र के साथ भी किया था। यह 4 महीने पहले की बात है जब जितेंद्र को लेकर ऐसी अफवाह आई थी। अब इसे रोकने की जरूरत है।’
बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा की तबीयत खराब हो गई थी। दोनों को कोविड हो गया था और इसके बाद दोनों को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। ठीक होने के बाद दोनों को घर ले आए थे। अब दोनों घर में अपना पूरा ध्यान रख रहे हैं।

