June 3, 2026

22 वर्षीय लड़की ने नाबालिग लड़के के साथ किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

repo

जशपुर: जशपुर के पत्थलगांव पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवती को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती ने नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपिया युवती को मध्यप्रदेश से पकड़ा है। साथ ही उसके कब्जे से बालक को भी सकुशल छुड़ा लिया गया है।


<b>बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई युवती</b>
जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव निवासी 45 वर्षीय पिता ने अपने 17 वर्षीय बालक के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये जशपुर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि 22 वर्षीय युवती ही बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गई है। इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम को एमपी रवाना किया गया। पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुये युवती को एक ईंट भटठी से पकड़ा व बंधक बनाये गये लड़के को भी उसके छुड़ाया गया

महिला ने पूछताछ में बताया कि 8 नवंबर को बालक को वो अपने साथ ईंट भटठी लाई थी। यहां पर बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ 363, 365, 370, पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


You may have missed