April 18, 2026

CG ब्रेकिंग: खेत में रोपा लगा रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन महिलाओं समेत 5 की मौत

breaking news

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में रोपा लगाने वालों के ऊपर बिजली गिरने से पांच लोगो की मौत हो गई।


मृतकों में जानकी पिता भागीरथी, लष्मी यादव पिता मीनू, बसंती नाग पति चीनू नाग, मति जमोवती पति जयदेव, नोहर मति पति निलकुमार वहीं घायलो में पंक्जनीं पति मीनू यादव, पार्वती मालिक पिता नारायण, तपस्वनी पिता नारायण, पुन्नी पति भुरौ, गीतांजलि पति विनोद और शशि मुझी पति अर्जुन शामिल है।


You may have missed