April 23, 2026

31 July Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए आज शुभ योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः अचानक कोई जरूरी वस्तु के समय पर नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। सुबह-सुबह हड़बड़ी मचेगी। कार्य का समय बाधित हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से वैचारिक मतभेद से तनाव होगा। गुरू से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।


वृषभः आज सहयोगियों से लाभ की संभावना है। अनिद्रा के कारण सिर दर्द हो सकता है। कार्य की अधिकता होगी, जिसके कारण आहार की अनियमिता रहेगी। शुक्र के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मिथुनः व्यवसायिक कार्य में परिवर्तन के लिए प्रयासशील हैं तो आज कार्य आगे बढ़ेगा। नये प्रोजेक्ट पर कोई जानकार मिलेगा। श्वसन रोग की संभावना है। आज शांति के लिए आप ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।

कर्कः बिना गलती के इल्जाम लगने से तनाव होगा। करीबी रिश्तों में विवाद संभव है। निर्णय में भ्रम की स्थिति रहेगी। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।

सिंहः वाहन या मकान बदलने के योग हैं। वर्तमान स्थिति तथा घरेलू वातावरण में परिवर्तन हो सकता है। अधीनस्थों से धोखा मिलने की संभावना है। उदर विकार से परेशान रहेंगे। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करें। लाल पुष्प, गुड़, गेहूं का दान करें।

कन्याः आज आपके हुनर के कारण यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। लाभ तथा उत्साह को बनायें रखने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरुआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।

तुलाः आज अधीनस्थों को सहायता कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ उत्सव में शामिल होंगे। वित्तीय हानि संभव है। सूर्य कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृश्चिकः आज संतान पक्ष की शुभ सूचना प्राप्ति होगी। धार्मिक कर्म कर सकते हैं। व्यवसायिक संबंधों में सुधार संभव है। चंद्रमा की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

धनुः आज सभी काम में अच्छी शुरूआत होगी। किसी नये व्यक्ति से विवाद संभव है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

मकरः आज सभी का सहयोग मिलेगा। खेल में नाम एवं धन की प्राप्ति होगी। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः आज घरेलू सामग्री पर खर्च होगा। पारिवारिक शुभकाम में सहभागिता होगी। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव होगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

मीनः नवीन वस्त्र प्राप्ति के योग हैं। आज भाईयों एवं सहयोगियों से विवाद की संभावना है। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


You may have missed