June 2, 2026

आज और कल रोजगार मेले का आयोजन: कम्प्यूटर ऑपरेट, होटल मैनेजमेंट एंड हाउस कीपिंग समेत 128 पदों पर होगी भर्ती

jobb

कोरबा: जिले के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका है। जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में तीन और चार अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।


रोजगार मेले में चार निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एंड हाउस कीपिंग कोरबा, जिफ्सा एजुकेशन एंड टेक्निकल प्रा.लि. कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा शामिल होंगी। इन संस्थाओं में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, होटल मैनेजमेंट एंड हाउस कीपिंग, काउंसलर, प्लेसमेंट मैनेजर, फॉयर सेफ्टी, ऑफिस बॉय, सेल्स आफिसर, अभिकर्ता, लाईफ इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 128 पदों पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदकों की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा तीन एवं चार अगस्त को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


You may have missed