वोटर ID Card बनाना हुआ अब बहुत आसान, बस करना होगा इस लिंक पर जाकर अप्लाई
नई दिल्ली: एक ऐसी सुविधा है जहां आपको वोटर आईडी कार्ड ( Voter ID Card ) लेने के लिए घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा और यहां तक कि घर बैठे आपको 10 दिनों के भीतर ही आपका वोटर आईडी कार्ड ( Voter ID Card ) मिल जाएगा।


नया वोटर ID Card बनाना हुआ अब बहुत आसान
इसे बनाने के लिए आपको बस जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप वोटर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकते है। सभी प्रक्रियाएं चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही इसमें कई फॉर्म भी शामिल हैं जिन्हें आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
आप अपनी सुविधा के हिसाब से फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। अगर आप पुराने वोटर आइडी कार्ड में ( Voter ID Card ) कोई बदलाव करवाना चाहते है तो भी यहीं से कर सकते है। सुरक्षा कर्मियों और देश से बाहर रह रहे लोगों के लिए अलग फॉर्म होता है। नए वोटर एप्लीकेशन के लिए आपको Form 6 का चयन करना होगा। साथ ही आप ऑनलाइन भी फॉर्म भरने के बाद जमा कर सकते है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई-
स्टेप 1- सबसे पहले Election Commission of India की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- National Voters Services Portal पर क्लिक करें।
स्टेप 3- “Apply online for registration of new voter” पर क्लिक करें।
स्टेप 4- फॉर्म में अपनी सभी जानकारी दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
स्टेप 5- अंत में ‘Submit’ पर क्लिक कर दें।
सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपके ई-मेल पर एक मेल आ जाएगा। रजिस्टर्ड ईमेल पर एक लिंक भी आएगा। इसके बाद आप Voter ID Card Application Status ट्रैक कर सकेंगे। अगर सभी चीजें ठीक होती है तो आपको वोटर आईडी कार्ड ( Voter ID Card ) ज्यादा से ज्यादा एक महीने और जल्द से जल्द एक हफ्ते से 10 दिन में भी आ जाता है।

