April 17, 2026

छत्तीसगढ़: भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, स्कूली बच्चों को अवकाश देने का ऐलान

school closed

सूरजपुर: सरगुजा संभाग के कई जिलो में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसे देखते हुए सूरजपुर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के स्कूलों में छुट्टी दे दी है। सुरक्षा को देखते हुए स्कूली बच्चों को अवकाश देने का फैसला लिया गया है।


बता दें कि बैकुंठपुर में भी फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बैकुंठपुर शहर के अलावा पटना, छिंदडांड़ में भी लोगों ने इसे महसूस किया है। 11 बजकर 56 मिनट पर 4.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए हैं। यहां तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। इसके पहले 11 जुलाई और 29 जुलाई को महसूस किए गए थे।

अंबिकापुर में भी भूकंप के झटके से लोग सहम गए थे, एक महीने में तीसरी बार सरगुजा संभाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों के बाहर निकले, अंबिकापुर, सूरजपुर, उदयपुर समेत कई इलाकों में झटकों को साफ महसूस किया गया है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।


You may have missed