June 3, 2026

बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, कुछ समय पहले आया था हार्ट अटैक

Actor Mithilesh Chaturvedi

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने 3 अगस्त की शाम लखनऊ में आखिरी सांस ली। वह हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले मिथिलेश चतुर्वेदी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे, ताकि सेहत की देखभाल हो सके।


मिथिलेश चतुर्वेदी ने 1997 में किया था डेब्यू, इस फिल्म में आने वाले थे नजर
मिथिलेश चतुर्वेदी ने 1997 में फिल्म ‘भाई भाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘सत्या’, ‘ताल’, ‘फिजा’, ‘रोड’, ‘कोई मिल गया’, ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ और ‘गांधी माय फादर’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। इन फिल्मों में निभाए अलग किरदारों के बलबूते मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपनी अलहदा पहचान बनाई। 2020 में वह वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में नजर आए थे। मिथिलेश चतुर्वेदी फिलहाल Banchhada नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे।


You may have missed