May 4, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: धमतरी और गरियाबंद समेत प्रदेश के इन जिलों मे होगी झमाझम बारिश

barish alert

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार से जमकर बदरा बरस रहे हैं। खासतौर पर मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। प्रदेश के 7 अन्य जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।



You may have missed