July 5, 2026

CG में भीषण हादसा: मालगाड़ी के इंजन से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौत, 4 गंभीर

Hathbandh railway station

रायपुर: Goods train hit the car तिल्दा से 15 किलोमीटर दूर बलौदा बाजार जिले के सुहेला के पास ग्राम बुडगाहन में बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की रात एक भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार मालगाड़ी के इंजन टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन कार को लगभग 300 मीटर दूर घसीटते हुए ले गई। कार में सवार 8 लोगों में से 3 की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में 2 बच्चों सहित 4 को रायपुर रेफर किया गया है।


बलौदाबाजार में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। अब मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान इस हादसे में घायल एक और महिला की जान चली गई। मरने वाले तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। यह हादसा कार की ट्रेन की चपेट में आ जाने की वजह से हुआ। हादसा सुहेला से लगे हथबंद रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार पटरियों पर पहुंची तभी अचानक सामने से ट्रेन आ गई। ट्रेन के इंजन से टकराकर कार दूर गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 8 लोग सवार थे। घायलों को सुहेला के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रायपुर के अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में कार के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से एक बुजुर्ग और महिला का शव अंदर ही फंस गया था। उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पिता, बेटी, बहू की मौत
जांच में कुछ देर बाद पता चला कि जिस बुजुर्ग और महिला की मौत हुई वो 65 साल के बलौदाबाजार निवासी बाबूलाल देवांगन, उनकी 40 साल की बेटी ईश्वरी देवांगन हैं। घायलों में शामिल बाबूलाल की बहू मंजू की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मंजू का पति योगेश देवांगन भी कार में था। योगेश बाबूलाल का भतीजा है। हादसे में मारे गई ईश्वरी के पति और बाबूलाल के दामाद मालिक राम भी कार में थे।

जानकारी के मुताबिक परिवार तिल्दा के सोमनाथ मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव के दर्शन करके लौट रहा था। कार योगेश ड्राइव कर रहा था। लौटरे हुए बाबूलाल को हिरमी में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने का मन किया। उसने योगेश को हिरमी की ओर चलने को कहा और तभी रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हादसा हुआ।


You may have missed