बिहार की राजनीति में भूचाल: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
पटना: Bihar Chief Minister Nitish Kumar resigns बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश ने इसी के साथ सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने 160 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।


राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ‘सभी विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में एनडीए गठबंधन से बाहर रहने का सुझाव दिया, जिसके बाद हमने इस्तीफा दे दिया है।’

