June 3, 2026

रेप के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार: संतान होने का दावा कर महिला को खिलाया नशे की गोलियां, फिर मिटाया हवस

12905

भोपालः मध्य प्रदेश में मिर्ची बाबा के नाम से मशहूर वैराग्यानंद गिरी को रेप के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। भोपाल के कोर्ट ने बाबा को 22 अगस्त तक ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया है।


भोपाल की एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि मिर्ची बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद मामले की तहकीकात जारी है।

रायसेन की रहने वाली एक महिला ने एक दिन पहले आरोप लगाया कि मिर्ची बाबा ने संतान होने का दावा कर पीड़िता को नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ रेप किया। भोपाल के महिला थाने में दर्ज इस शिकायत के आधार पर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस बाबा को सीधे लेकर भोपाल पहुंती और अदालत के सामने पेश किया। कोर्ट ने बाबा को 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि चुनावी दौर में मिर्ची बाबा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के स्टार प्रचारक रहे हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस तरह के पाखंडी बाबा उनके संरक्षण में क्यों रहते हैं।

बता दें कि कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए वैराग्यानंद गिरी ने लाल मिर्ची का हवन किया था और दिग्विजय के हारने पर समाधि लेने की बात कही थी। तभी से वे मिर्ची बाबा के नाम से मशहूर हो गए थे। हालांकि उस चुनाव में दिग्विजय सिंह भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से हार गए थे।


You may have missed