August 16, 2026

BREAKING: रायपुर सेन्ट्रल जेल में कैदी ने गमछे से फंदा बनाकर लगाई फांसी

CENTRAL JAIL

रायपुर: राजधानी रायपुर के सेन्ट्रल जेल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने गमछे से फंदा बनाकर अपनी जान दी है। मृतक बंदी का नाम महेंद्र जायसवाल था और बलौदाबाजार का रहने वाला था।


जेल के अस्पताल में चल रहा था मृतक कैदी का इलाज
जानकारी के मुताबिक, 2018 में बलौदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेन्ट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह कैदी ने अस्पताल के सेल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मजिस्ट्रेट के आने के बाद शव को फंदे से निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed