November 15, 2026

PMO ने बताया प्रधानमंत्री के पास है कितना पैसा, एक साल में इतनी बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति

pmmo

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।पीएमओ की वेबसाइट पर ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि एक साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति 26 लाख रुपए बढ़ गई है। पति या पत्नी के स्वामित्व वाली संपत्ति के विवरण के कॉलम में प्रधान मंत्री ने लिखा है, ”ज्ञात नहीं।”


पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री के पास कुल 2.23 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनमें से अधिकांश बैंकों में जमा राशि है। उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी है लिहाजा उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। मोदी के पास 1.73 लाख रुपए की सोने की चार अंगूठियां हैं। 31 मार्च 2022 की स्थिति में पीएम मोदी के पास 35,250 रुपए कैश, पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपए की जीवन बीमा की पॉलिसी है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।


You may have missed