June 6, 2026

भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे रायपुरियंस के लिए खुशखबरी: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर योजना के तहत निकाली भर्ती

indian armyu

रायपुर: भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे रायपुरवासियों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल इंडियन आर्मी ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 3 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आगामी 13 से 22 नंवबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के तहत जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवरी क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं है। अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर करना होगा।


You may have missed