आम आदमी को बड़ी राहत: 1 सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट
नई दिल्ली: 1 सितंबर 2022 को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder price) के दाम में भारी कमी आई है। सिलेंडर के दाम में इस बार 91.65 रुपए की गिरावट आई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़े के मुताबित आज राजधानी दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1976.50 से घटकर 1885 रुपए हो गया है। इस प्रकार एलपीजी सिलेंडर के रेट में 91.5 रुपये की गिरावट आई है।


बता दें कि ये लगातार पांचवा मौका है। जब कर्मशियस सिलेंडर के दाम में गिरावट आई है। इससे पहले मई में रिकॉर्ड कीमत ( 2354) में पहुंचने वाले सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1885 हो गया। आम जनता को अब इसके लिए 1976.50 की बजाय 1885 रुपये देने होंगे। इसी तरह कोलकाता में 2095.50 के बजाय 1995.50 रुपये, मुंबई में 1936.50 के बजाय 1844 रुपये और चेन्नई में 2141 के बजाय 2045 रुपये देने होंगे। 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपये का मिल रहा है।

