2 सितंबर 2022 का राशिफलः मेष, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशिवाले आज सावधान रहें
मेषः आज कार्यक्षेत्र में विवाद के आसार हैं। नये अवसर प्राप्ति के बाद नकारात्मक समाचार से मानसिक तनाव होगा। एलर्जी के कारण स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। शनि की शांति के लिए उड़द, सरसों के तेल का दान करें। तिल, गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें।


वृषभः प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। एकाग्रता के साथ दोस्ती कम करना होगा। व्यसन तथा रात जागरण के पारिवारिक तनाव होंगे। बुध से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए गणपति स्त्रोत का जाप करें। गणेशजी को दूबी चढ़ायें।
मिथुनः घर पर मेहमान आने से दिनचर्या प्रभावित होगी। खर्च के बढ़ने के योग हैं। अव्यवस्था रहेगी। राहु से राहत के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।
कर्कः आपकी कार्यशैली से नये अवसर की प्राप्ति होगी। लोगों के बीच आपके हुनर को सराहा जायेगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। गुरू के उपाय कर लें। कृष्ण जी को पीला वस्त्र, पीले पुष्प और लड्डू अर्पित करें।
सिंहः आज रास्ता चलते विवाद या चोट की आशंका है। बड़ों के सहयोग से झगड़ा सुलझ सकता है इसलिए बड़ों की बात मानें। पुराना रोग कष्टकारी साबित होगा। सूर्य से राहत के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सफेद फूल, मिठाई का भोग लगायें।
कन्याः घर में कोई बीमार हो सकता है। सभी कार्यो में बाधा की आशंका है। खानपान में अनियमितता रहेगी। चंद्रमा से संबंधित कष्टों से राहत के लिए शंकर भगवान का दूध से अभिषेक करें। सफेद वस्त्र धारण करें।
तुलाः आज पारिवारिक विवाद संभव है। जिम्मेदारी में वृद्धि किंतु लाभ में कमी से तनाव रहेगा। व्यसन के बाद दोस्तों से विवाद हो सकता है। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।
वृश्चिकः वाहन या मकान में बदलाव के योग हैं। अपनों से धोखा मिल सकता है। उदर विकार की संभावना है। सूर्य की शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य को जल देकर दिन की शुरूआत करें। लाल पुष्प, गुड़, गेहूं का दान करें।
धनुः आत्मविश्वास से कार्य में लाभ होगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। फूड पॉइजनिंग से कष्ट हो सकता है। शनि से उत्पन्न कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। काले वस्त्र का दान करें।
मकरः जायदाद संबंधी कार्य से लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थगत कष्ट रह सकता है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कुंभः व्यवसायिक अपयश की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मातृपक्ष से लाभ होगा। चंद्रमा के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।
मीनः परिवार में आज मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक हानि या चोरी हो सकती है। दोस्तों तथा परिचितों का साथ मिलेगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित या ब्राह्मण को यथासंभव दान दें।

