April 29, 2026

3 सितंबर का राशिफलः आज इस राशिवालों की सभी मनोकामना पूरी होगी

aaj ka rashifal

मेषः आज आपको किसी प्रकार के नये अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। हानि या विवाद संभव है। शुक्र से राहत के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें। वृद्ध महिला की सहायता करें।


वृषभः सत्तापक्ष से किसी पद की प्राप्ति होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट हो सकता है। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मिथुनः कार्य में तेजी दिखाई देगी। मातापक्ष से सहयोग या मुलाकात की संभावना है। वाहन एवं मकान संबंधी कार्य से तनाव रहेगा। आज लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

कर्कः शेयर या लॉटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि संभव है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीद सकते हैं। छुट्टियों का आनन्द लेंगे। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

सिंहः नई विद्या पर कार्य की शुरूआत या नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

कन्याः किसी नवीन कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। भागीदारी से लाभ होगा। यकृत रोग से कष्ट संभव है। मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

तुलाः पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अपने अधीनस्थों से हानि हो सकती है। आज कोई पुराने कर्ज के पैसे वापस करेगा। उदर विकार हो सकता है। केतु से बचाव के लिए नारियल और मिष्ठान चढ़ायें। गाय या कुत्ता को आहार खिलायें।

वृश्चिकः बच्चों के गुस्सा तथा बात ना मानने से सुबह से ही घरेलू तनाव रहेगा। धन का अपव्यय मानसिक अशांति दे सकता है। आकस्मिक चोट से जरूरी कार्य पर समय से नहीं पहुंच पायेंगे। मंदिर में लाल वस्तु चढ़ायें। लड्डू का प्रसाद बांटे। तुलसी का सेवन करें।

धनुः आज प्रत्येक निर्णय में विलंब तथा भ्रम हो सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी। पैर तथा कमर दर्द से ज्यादा कष्ट रहेगा। शुक्र के कष्टों की निवृत्ति के लिए माता को दूध दही चढ़ायें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

मकरः नये कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। कार्य की स्थिति बेहतर होगी। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।

कुंभः यात्रा करने के योग हैं। आज का दिन मौजमस्ती से पूर्ण होगा। सर्दी से संबंधित कष्ट हो सकता है। शंकरजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें। किसी महिला को मीठा खिलायें।

मीनः आज आपकी मनोकामना पूरी होगी। आज का दिन शुभ तथा सुखनुमा होगा। अधीर होने से बचें। सूर्य की शांति के लिए जल में लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें। गेहूं, गुड़ का दान करें।


You may have missed