April 28, 2026

सरकारी कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के बाद अब 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे सरपंच

dharna sthal

बलौदाबाजार: सरकारी कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के बाद अब 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच हड़ताल पर उतर गए हैं। बता दें कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। 10 सितम्बर को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।


दरअसल, 13 सूत्रीय मांग के साथ बलौदाबाजार जिले के सरपंचों ने काम बंद कलम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह जानकारी समस्त सरपंच संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सरपंच सदस्य द्वारा दिया गया है। सरपंच संघ ने अपनी तेरह सूत्री मांगों में सरपंचों एवं पंचों का मानदेय वृद्धि कर 20 हजार और 5 हजार रुपये करने की मांग की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कमचारी अधिकारी फेडरेशन बीते 22 अगस्त से हड़ताल पर थे। ये अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बीते 12 दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिस वजह से सभी शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। जिसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने सीएम भूपेश बघेल से कर्मचारियों को लेकर चर्चा की। कहा जा रहा है कि सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है, मंत्री रविंद्र चौबे ने हड़ताली कर्मचारियो से चर्चा की है जिसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है।


You may have missed