June 3, 2026

बड़ा हादसा: रायपुर के खारुन नदी एनीकट में पैर फिसलने से शिक्षक सहित 3 लोग बहे

murra anicut

रायपुर: राजधानी रायपुर के खारुन नदी में टीचर और उनके परिवार के 2 लोग डूब गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों मुर्रा एनीकट पार कर रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।


पैर फिसलने से नदी में समाए तीनों
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले लखनलाल बंजारे ( 58) अपने परिवार के हरजीत भारती (15), शेखर बंजारे (28) के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। लखनलाल पेशे से टीचर हैं। बताया गया है कि एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसी दौरान पार करते-करते तीनों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए।

घटना के वक्त मौजूद थे लोग
घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना को देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। अब गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश जारी है। मगर घटना के 2 घंटे बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला है।

 


You may have missed