June 3, 2026

Ind vs Pak: आसिफ अली का कैच छोड़ने पर ट्रोल हुए अर्शदीप, बचाव में उतरे विराट कोहली ने कहा- दबाव में किसी से भी

indvspak

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर रविवार 4 सितम्बर को आपस में भिड़ी। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने बाजी मारी और 5 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने 19.5 ओवर में ही 182 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, इस बीच 18वें ओवर की तीसरी गेंद प्रमुख चर्चा का बिंदु बन गई जब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ा था। इसके बाद से 23 साल के युवा भारतीय तेज गेंदबाज को सोशल मीडिया पर कैच छोड़ने पर ट्रोल किया जा रहा है। अर्शदीप 20वें ओवर में 6 गेंदों में 7 रन का बचाव करने में भी असफल रहे थे।


मैच के बाद विराट कोहली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी बचाव किया जिन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच 18वें ओवर में छोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘दबाव में गलतियां हो जाती है। यह बड़ा मैच था और हालात कठिन थे। मुझे याद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैने शाहिद अफरीदी की गेंद पर खराब शॉट खेला। मैं अगले दिन सुबह पांच बजे तक छत की तरफ देखता रहा और सो ही नहीं सका।’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. इस तरह का सोचना स्वाभाविक है। लेकिन टीम प्रबंधन और कप्तान को टीम का अच्छा माहौल बनाने का श्रेय जाता है। जब माहौल अच्छा होता है तो आप गलती से सीखकर आगे बढ़ते हैं। ’’


You may have missed