Watch Video: शिक्षक दिवस सेलिब्रेशन के दौरान छात्र को मिला मास्टर जी का प्रसाद, इस हरकत से बड़के गुरूजी
रायपुर: देशभर में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इससे जुड़े तरह-तरह के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनको अपने स्कूल के दिनों की याद आ जाएगी।


दरअसल, इस वीडियो में एक छात्र ने मास्टर साहब के सामने ही ऐसी हरकत कर दी कि उसे भरपूर कुटाई मिली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर्स डे का सेलिब्रेशन चल रहा है, मास्टर साहब कुर्सी पर आराम से बैठे हुए और उनके सामने छात्र भी बेंच पर आराम से बैठे हुए हैं। इस दौरान एक छात्र सेलिब्रेशन में कुछ ज्यादा ही डूब गया था। वह मास्टर साहब के सामने ही स्नो स्प्रे उड़ाने लगता है और उनके मुंह पर भी स्प्रे मार देता है। फिर क्या, मास्टर साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वह आव देखते हैं न ताव, छात्र का कॉलर पकड़ते हैं और उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगते हैं। बेचारे छात्र के लिए टीचर्स डे सेलिब्रेशन भी भारी पड़ जाता है। मास्टर साहब उसकी जमकर कुटाई कर देते हैं।
View this post on Instagram

