June 4, 2026

5 सितंबर का राशिफलः आज इन 4 राशिवालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा फायदा

aaj ka rashifal

मेषः परिवार के लोगों का व्यवहार दुखी कर सकता है। अनिंद्रा और तनाव संभव है। खर्च बढ़ सकता है। सूर्य के उपाय से राहत मिलेगी। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। केशर, इलायची, गुड़, गेहूं का सामान दान करें।


वृषभः किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डॉक्टरों के चक्कर लगेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। राहु जनित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। किसी मरीज को दवाई का दान करें।

मिथुनः दोस्तों के साथ झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। अपनों से धोखा मिलने की संभावना है। निवृत्ति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। शक्कर पेड़ की जड़ में रखें।

कर्कः कपड़ों और जेवरों पर खर्च होगा। कई सालों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आहार में संयम बरतें। शुक्र के उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप करें, स्वेत वस्त्र दान करें।

सिंहः विवाह संबंधी कार्य हो सकता है। किसी प्रकार की एलर्जी के कारण कष्ट रहेगा। शनिजनित दोषों से निवारण के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल या सरसों का तेल दान करें।

कन्याः घरेलू स्थिति से मानसिक कष्ट होगा। विवाद की संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की हानि हो सकती है। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

तुलाः व्यवसाय के नये स्त्रोत खुलेंगे। भागीदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अत्यधिक व्यय से बचें। शनि के इस दोष की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नवीन क्षेत्र या नये अवसर की प्राप्ति होगी। गले में कष्ट हो सकता है। बुध जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।

धनुः कार्यक्षेत्र में अधिकार में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा में बढ़ोतरी होगी। सूर्य के उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य को जल दें और आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मकरः अच्छी एकाग्रता से किये गये प्रयास के फलस्वरूप लाभ की प्राप्ति होगी। छोटे भाईयों से कष्ट हो सकता है। आकस्मिक निवेश से बचें। बृहस्पति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

कुंभः कर्ज की अदायगी से कष्ट होगा। हानि या नुकसान से बचें। अध्ययन में बाधा से तनाव होगा। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।

मीनः व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग हैं। उपाय करें तो लाभ होगा। सूक्ष्म जीवों को आहार दें। दुर्गाजी के दर्शन करें।


You may have missed