April 20, 2026

BREAKING: IT ने देशभर में 2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर मारा छापा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी दी दबिश

breaking news

नई दिल्लीः आयकर विभाग (IT) ने आज बुधवार को देश भर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि राजनीतिक दलों को चंदे की आड़ में करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता चला है।


आयकर का यह छापा जो उन लोगों से संबंधित है, जिन्होंने राजनीतिक दलों के लिए चंदा इकट्ठा किया था और कथित तौर पर कर चोरी में शामिल थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह छापा मूल रूप से धोखाधड़ी और कर चोरी से संबंधित है, जो राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर की गई थी।

छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में आयकार का छापा पड़ा है। आयकर विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर और भिलाई में अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की इस छापेमारी में रायपुर के 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल हैं।

रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। इसके साथ ही स्टील कारोबारी के सीए के दफ्तरों में भी जांच की जा रही है।


You may have missed