June 8, 2026

रायपुर में मर्डर: चरित्र पर शक करना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने रॉड मारकर कर दी हत्या

murder1_19491491

रायपुर: राजधानी रायपुर के आदर्श नगर स्थित सेंट जोशफ कॉलोनी में पति-पत्नी के बिच विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने अपने पति के सिर पर रॉड से हमला किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।


राजधानी अमलीडी सेंट जोशफ कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साहू और मोती उर्फ मिनी साहू की 2 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होता था। मृतक सुरेंद्र साहू अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था इसी के चलते दोनों के बिच आए दिन लड़ाई होती थी। रविवार सुबह लगभग 9ः30 बजे भी दोनों के बिच विवाद हो रहा था। इस लड़ाई में मृतक की पत्नी मोती साहू ने अपने पति पर रॉड से हमला कर दिया। इससे मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


You may have missed