Watch Video: उर्फी जावेद ने टूटे दिल को जंजीरों से बांधकर बनाया अपना टॉप, देखकर चकरा जाएगा सिर
मुंबई: उर्फी जावेद उन चीजों की ड्रेस बना लेती हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस बार भी हर उम्मीद और लिमिट को पार कर उर्फी जावेद की नई ड्रेस ऐसी है जिसे देखकर फैंस का सिर एक बार फिर से चकरा जाएगा। इस बार उर्फी जावेद ने टूटे दिल से ऐसा टॉप बनाया है कि उनकी नई ड्रेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी इस ड्रेस की झलक उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी में एक छोटा सा वीडियो शेयर करके भी दिखाई है।


View this post on Instagram
टूटे दिल से बनाया टॉप
उर्फी जावेद ने इस बार अपने बदन को ढकने के लिए टूटे दिल का इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस ने टूटे दिल से फ्रंट साइड को कवर किया और उस दिल को जंजीरों से बांधकर टॉप का लुक दिया। इस टूटे दिल का टॉप बनाने के बाद उर्फी ने नीचे रेड कलर की मिनी स्कर्ट पहनीं।

