April 19, 2026

CG ब्रेकिंग: खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 2 बच्चे और 2 महिलाएं समेत 7 की मौत; सीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

madai gaon

कोरबा: छतीसगढ़ के नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के मड़ई गांव में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खड़ी ट्रेलर से यात्री बस जा भिड़ी, जिसमें 7 यात्रियों की मौत हो गई तो वही एक दर्जन घायल हो गए है। घटना बांगो थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की लग्जरी बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक तरफ से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान लोग गहरी नींद में थे।

टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सुबह हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया जा रहा है। इस दौरान एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


You may have missed