April 19, 2026

BIG BREAKING: रायपुर में गणेश झांकी आज, लेकिन उससे पहले की गई ये बड़ी कार्यवाई.. जल्दी पढ़े

breaking news

राजधानी रायपुर की सड़कों पर मंगलवार की शाम होते ही शराब दुकानें बंद करा दी गई हैं। रात 9:00 बजे के आसपास शारदा चौक से गणेश विसर्जन के लिए झांकियां निकलेंगी। इस दौरान कोई हुडदंग न हो इसको देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।


रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर बुरे ने एक आदेश जारी किया है। सोमवार शाम 6:00 बजे से शराब दुकानों को बंद कराया जा रहा है । पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें दुकानों को बंद कराने निकल पड़ी हैं। अपने आदेश में कलेक्टर ने लिखा है कि कानून व्यवस्था, गणेश विसर्जन के दौरान शहर में शांति कायम रखने के लिए रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम इलाके की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, होटल, बार, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट्स क्लब के बार और शराब दुकानें शाम 6:00 बजे से बंद करवा दी गईं। आम दिनों में शराब दुकानें रात को 10:00 बजे तक खुली होती हैं। यह दुकानें मंगलवार को सामान्य समय पर खुलेंगी और बंद होंगी।

अब गणेश विसर्जन झांकियों का रंग जमता नजर आ रहा है। कोतवाली और सदर बाजार के आसपास के रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके चलते आसपास के इलाकों में सड़क पर ट्रैफिक कर लोड और भी बढ़ा है। जय स्तंभ चौक पर विशाल मंच बनाया गया है, यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचेंगे। विधायक विकास उपाध्याय यहां शहर की झांकियाें का स्वागत करेंगे। इसके अलावा पूरे मालवीय रोड और सदर बाजार में स्टेज बनाकर झांकियों का स्वागत करने उनफर फुलों की बारिश करने की तैयारी है।

रास्ते होंगे डायवर्ट, इनका करें इस्तेमाल
झांकी शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से सदर बाजार मार्ग से कंकाली पारा चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर रायपुरा अंडरब्रिज से महादेव घाट जाएगी। झांकी के दौरान आजाद चौक,शास्त्री चौक तथा तेलघानी नाका चौक कोतवाली चौक से रूट डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479191234 कंट्रोल रूम 9479191099,112 पर संपर्क किया जा सकता है।

दुर्ग भिलाई की ओर से आने वाले दो पहिया या चार पहिया वाहन टाटीबंध से आश्रम तिराहा होकर चौबे कॉलोनी से तेलघानी नाका , रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक होकर शास्त्री चौक, या रिंग रोड क्र 1 से पचपेढी नाका या तेलीबांधा चौक से शहर के भीतर आ सकेंगे।
बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन -फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, से तेलघानी नाका चौक होकर आश्रम तिराहा से टाटीबंध चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
महासमुंद की ओर से आने वाले वाहन – तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।
धमतरी की ओर से आने वाले वाहन – पचपेढी नाका चौक से कालीबाड़ी चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।


You may have missed