Sarkari Naukari 2022: पंचायती राज विभाग में 4000 पदों पर भर्ती का इंतजार हुआ खत्म
राजस्थान: 2013 में एलडीसी के 18 हजार पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन बोनस अंकों को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर विवाद शुरू हुआ और फिर मामला कोर्ट में चला गया। वहीं, अब राजस्थान के युवाओं का 9 साल का इंतजार खत्म होने को आ चुका है। पंचायती राज विभाग में पेंडिंग चल रही क्लर्क की भर्ती एक बार फिर से होने वाली है। इस भर्ती अभियान के तहत चार हजार पदों पर युवाओं को नौकरी मिलने वाली है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिर्फ उन युवाओं को भर्ती किया जाएगा, जिन्होंने 2013 में अप्लाई किया था। 2013 में ही एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वर्तमान में सरकार की तरफ से उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट जारी की गई है, जो जिलेवार होने वाली है।


क्या है पूरा मामला?
मामले की शुरुआत होती है साल 2013 से, जब राजस्थान सरकार ने 18 हजार पदों पर एलडीसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। उम्मीदवारों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया और फिर एग्जाम भी हुए, लेकिन मामला बोनस अंकों पर आकर अटक गया और फिर भर्ती प्रक्रिया को लेकर छिड़ा कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया। वहीं, आगे चलकर सिर्फ 6000 पदों पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति हो सकी। वहीं, बाकी के पदों पर भर्ती नहीं होने की वजह से युवाओं ने संघर्ष की शुरुआत की, अब उनका संघर्ष सफल होता हुआ नजर आ रहा है।
वहीं, हाल ही में राजस्थान कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने को लेकर बात हुई और फिर 4000 पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करने पर सहमति बनी। यही वजह है कि अब जिलेवार उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट को जारी कर दिया गया है।

