April 17, 2026

रायपुर में 14 साल के लड़के ने 13 साल की नाबालिग से की रेप की कोशिश: अकेला पाकर घर में घुसा और..

hadapsar-rape

रायपुर: राजधानी रायपुर में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की गई। दरअसल, लड़की के पड़ोस में रहने वाला 14 साल के नाबालिग ने ही रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। देर रात लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और बलात्कार की कोशिश करने वाले नाबालिग को पकड़ा।


घर में अकेले होने का फायदा उठाकर घुसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना खमतराई इलाके में बनी बस्ती की है। नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चीख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया।

पहले भी लड़की से छेड़छाड़ कर चुका है लड़का
लोगों ने लड़की के परिजनों को खबर दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने FIR करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोग थाने में हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, अब इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस इसे बाल अदालत में पेश करेगी। खबर है कि इससे पहले भी लड़का, लड़की से छेड़छाड़ कर चुका था।


You may have missed