June 6, 2026

जॉब अलर्ट: कम्प्यूटर ऑपरेटर और होटल मैनेजमेंट समेत 41 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन

latest job update

कोरबा: जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में 15 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में चार निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाउस कीपिंग कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा, एचडीएफसी लाईफ कोरबा शामिल होंगी। इन संस्थाओं में सिक्यूरिटी सुपरवाईजर,  सेल्स आफिसर, अभिकर्ता, लाईफ इंश्योरेंस एडवाईजर, इंश्योरेंस मैनेजर, बीओएम, कम्प्यूटर ऑपरेटर, होटल मैनेजमेंट एण्ड हाउस कीपिंग आदि के कुल 41 प्रकार के पदो पर रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती की जाएगी।


जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खाण्डे ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास आवेदको की नियुक्ति की जानी है। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


You may have missed